Search

BREAKING
पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा भाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया नीव पोर्टल:हर यूनिवर्सिटी का डाटा मिलेगा; बोले- रिसर्च के लिए 20 करोड़ का बजट

January 8, 2026By Short Daily News

हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने ज्ञानसेतु एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लिया। एमओयू साइन होने के बाद उन्होंने नीव पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह दिन हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 को लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि हरियाणा देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में तेजी से बदलाव हुआ है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आज साइन हुए एमओयू का उद्देश्य विकसित भारत में विकसित हरियाणा के योगदान की मजबूत नींव रखना है।

स्वर्ण जयंती वित्तीय प्रबंधन संस्थान व हरियाणा के विश्वविद्यालय के बीच एमओयू के दस्तावेज का आदान-प्रदान करवाते हुए सीएम नायब सैनी व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी।
स्वर्ण जयंती वित्तीय प्रबंधन संस्थान व हरियाणा के विश्वविद्यालय के बीच एमओयू के दस्तावेज का आदान-प्रदान करवाते हुए सीएम नायब सैनी व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी।

प्रदेश के हर यूनिवर्सिटी का डाटा होगा अपलोड

सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी VC अपनी यूनिवर्सिटी का डाटा नीव पोर्टल पर अपलोड करेंगे। यूनिवर्सिटी में रिसर्च के लिए भी बजट में 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी प्रदेश में नहीं है।

पंचकूला में सीएम नायब सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वर्ण जयंती वित्तीय प्रबंधन संस्थान निदेशक डा. राज नेहरू।
पंचकूला में सीएम नायब सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वर्ण जयंती वित्तीय प्रबंधन संस्थान निदेशक डा. राज नेहरू।

6 हजार गांवों में अब 24 घंटे बिजली

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की हर पार्टी 24 घंटे बिजली की बात करती थी। आम आदमी भी मांग करता था कि बिजली पूरी मिलनी चाहिए। हमने हर गांव जगमग गांव का विचार किया।

आज हरियाणा में 6000 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे-ऐसे परिवार थे कि जिनके घर में गैस का कनेक्शन नहीं था। बरसात में खाना बनाना मुश्किल था। उन परिवार के घर तक गैस पहुंचाई गई।

प्री बजट बैठकों का दौर शुरू

हरियाणा सरकार ने प्री बजट कंसल्टेशन बैठकों का दौर भी शुरू किया है। बजट 2026- 27 को आम लोगों का बजट बनाने के लिए अलग-अलग सेक्टरों से सुझाव लिए जा रहे हैं। सुझावों के आधार पर ही प्रदेश का बजट तैयार किया जाएगा।