Search

BREAKING
• कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत • चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग • पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू • भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा • पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा • 26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसी • अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू • जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटके • जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची

PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें

October 5, 2026By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मंत्रियों और विधायकों की हुई बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बैठक में हरियाणा के विकास, जनसेवा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद हरियाणा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि सरकार, मंत्री, विधायक और संगठन के कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके समाधान पर काम करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विकास का लक्ष्य गांव और परिवार के स्तर तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके तहत हर महीने 200 से 300 लोगों की टीमें गांवों का दौरा करेंगी। इन दौरों में सफाई अभियान, ‘टिफिन बैठकें’ और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र के 30 से 35 गांवों में इस तरह की गतिविधियां आयोजित करने की योजना है।

सैनी ने कहा कि गांवों में स्वच्छता, पौधारोपण और बेटियों की शिक्षा को लेकर भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए PM-KUSUM और PM Surya Ghar जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने की बात कही गई है। प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा और हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 1,000 किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य बताया गया है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को मजबूत करने और गुरुग्राम के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी काम किया जाएगा।