Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

अजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई? PR टीम ने खबरों को बताया बेबुनियाद

October 18, 2026By Short Daily News

मुंबई नगर निगम की ओर से अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना मंजूरी किए गए निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ा गया है। हालांकि, अजय देवगन की PR टीम ने इन खबरों का खंडन किया है।

जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की ओर से आपत्तिजनक निर्माण को लेकर पहले ही स्टॉप वर्क नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके बाद नगर निगम की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

वहीं, अजय देवगन के PR प्रतिनिधि पराग देसाई ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि अजय देवगन के बंगले पर BMC की कोई टीम नहीं पहुंची और वहां किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई।

पराग देसाई के मुताबिक, जिस प्रॉपर्टी को लेकर ये खबरें सामने आ रही हैं, वह अजय देवगन के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित है और उनकी ही संपत्ति है, लेकिन इसे किराए पर दिया हुआ है।

फिलहाल, इस मामले में BMC की कार्रवाई को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स और अजय देवगन की PR टीम के बयान में विरोधाभास है। ऐसे में मामले की सही स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।