Search

BREAKING
तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में 10 आधुनिक अस्पताल जनता को किए समर्पित

December 23, 2025By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में हर जिला स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है। अब तक 10 अस्पताल जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इनमें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई व लैबोरेट्री सहित सभी सुविधाएं मिल रही हैं। अन्य 22 अस्पतालों पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्न काल में विधायक श्री मामन खान द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले की सरकार ने कभी प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने कभी विचार ही नहीं किया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती हैं। उस समय नागरिकों को प्राइवेट सेक्टर पर छोड़ दिया गया और किस प्रकार से लोगों का शोषण होता था, यह सब जानते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में हर वर्ष केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही मिलते थे, जबकि आज यह संख्या लगभग 200 तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2014 में एमबीबीएस सीटों की संख्या केवल 700 होती थी, जबकि आज राज्य सरकार के प्रयासों से एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 2500 से अधिक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से आज सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां भी मिल रही है और हर प्रकार की टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 30 बैड के अस्पताल को 50 बैड, 50 बैड के अस्पताल को 100 बैड, 100 बैड के अस्पताल को 200 बैड और 200 बैड के अस्पतालों को 400 बेड में अपग्रेड किया गया है। साथ ही, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई है। साथ ही, अस्पतालों में इलाज के साथ — साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।