Search

BREAKING
श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज सेवानिवृत्त IAS अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

केसरिया पगड़ी से पंजाब पर नजर? बजट में हरियाणा के सीएम नायब सैनी का सियासी संदेश, कांग्रेस ने बोला हमला

March 3, 2026By Short Daily News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा का बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान सीएम सैनी केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए। उन्होंने पगड़ी पहनकर बजट भाषण दिया जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी। राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सैनी की बढ़ती पंजाब सक्रियता और उनके पहनावे का यह चयन एक प्रतीकात्मक संदेश हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में सैनी ने पंजाब में कई दौरे किए हैं। वे पार्टी बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। वो विभिन्न समुदायों के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और विपक्षी दलों के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि पंजाब की राजनीति में पगड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का अहम प्रतीक मानी जाती है।

बीजेपी ने सीएम सैनी को सौंपी जिम्मेदारी

बीजेपी ने सैनी को पंजाब में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए हरियाणा मॉडल को उदाहरण के तौर पर पेश कर रही है। अपने भाषणों में सैनी अक्सर हरियाणा की योजनाओं का जिक्र करते हैं। इनमें महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की सहायता योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद जैसे कदम शामिल हैं। वे इन पहलों की तुलना पंजाब की नीतियों से करते हुए वहां की सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। “मुझे लगता है कि नायब सिंह सैनी अब पंजाब से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी रखते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने हरियाणा से ज़्यादा समय पंजाब में बिताया है। शायद उन्हें अपने देश में साइडलाइन किए जाने का डर है और वे यहां अपनी जगह बनाना चाहते हैं।”

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला हमला

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने राज्य की अपेक्षा पंजाब की राजनीति में अधिक रुचि ले रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सैनी शायद पंजाब से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वडिंगग ने हरियाणा के बजट को भी निशाने पर लिया और इसे महज औपचारिकता बताया। उन्होंने कहा कि केवल प्रतीकों और पहनावे से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक परिधान अपनाने से राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बढ़ती।