Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

Haryana पुलिस कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें कब और कैसे भर सकते हैं फॉर्म

January 1, 2026By Short Daily News
क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में से एक हैं? क्या आप हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में वैकेंसी आने का इंतजार कर रहे थे? अगर आपका जवाब हां है तो फिर आप एकदम सही जगह पर हैं क्योंकि यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली है और कुल 5,500 भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि जो भी लोग कांस्टेबल के लिए आवेदन भरना चाहते हैं वो 11 जनवरी से फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा।

आप किस तरह कर सकते अप्लाई

  आपको बता दें कि जो 5,500 भर्तियां निकली हैं उसमें से 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिलाएं और 400 GRP पदों के लिए हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा और वहां HSSC पुलिस कांस्टेबल पद पर क्लिक करना होगा। आइए आपको विस्तार से तरीका बताते हैं। ये जानकारियां भी जरूर जान लीजिए आपको बता दें कि फॉर्म भरने की तारीख 11 जनवरी से शुरु होगी और 25 जनवरी तक विंडो खुला रहेगा। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक-अप शामिल होगा। वहीं पैटर्न की बात करें तो HSSC पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर नॉलेज, हरियाणा GK, और NCC होगा। पेपर की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। फिजिकल टेस्ट के लिए कौन योग्य होगा आपको पहल पुरुषों की योग्यता के बारे में बताते हैं। फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुष की लंबाई 170 CM, छाती 83 से 87 CM के बीच होनी चाहिए। दौड़ की बात करें तो 12 मिनट में 2.5 किलो मीटर पार करना होगा। वहीं महिलाओं की बात करें तो उनकी लंबाई 158 CM होनी चाहिए और उन्हें 6 मिनट में 1 किलो मीटर कवर करना होगा।