Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

Haryana: पलवल में एक और नकलची पकड़ा गया, 10वीं बोर्ड परीक्षा में फर्जी छात्र भी गिरफ्तार।

March 12, 2025By Short Daily News

हरियाणा। पलवल जिले के स्कूल नंबर पांच में एक नकलची को पकड़ा गया है। नोडल अधिकारी ने मौके पर पर्ची और नकल कॉपी जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haryana में इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और पलवल जिले में लगातार नकल करने वाले छात्र पकड़े जा रहे हैं। बुधवार को स्कूल नंबर पांच में एक नकलची को रंगे हाथ पकड़ा गया। नोडल अधिकारी ने नकल के सामान को जब्त कर लिया और उचित कार्रवाई के लिए जांच शुरू की।

इससे पहले, मंगलवार को 10वीं बोर्ड की विज्ञान परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से चार नकलची और एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। पिंजौर और दीघौट में एक-एक, जबकि हथीन में तीन नकलची पकड़े गए। इनमें से एक परीक्षार्थी हथीन के एक स्कूल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पलवल शहर के पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल और वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल करने वाले छात्रों के पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह 11 बजे से परीक्षा खत्म होने तक पुलिसकर्मी बाहर तैनात रहे, और परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश करने से रोका गया।