Search

BREAKING
पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

हरियाणा की महिलाओं को न्यू ईयर गिफ्ट:लाडो लक्ष्मी स्कीम का विस्तार बच्चे 80% से ज्यादा नंबर लाए तो उनकी माताओं को भी ₹2100 महीने मिलेंगे

January 1, 2026By Short Daily News
नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नया फैसला लिया गया है। मीटिंग के बाद CM नायब सिंह सैनी ने बताया है कि योजना का लाभ अब उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए गए हैं। CM सैनी ने बताया कि कैबिनेट में आज 6 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें सभी को मंजूरी दे दी गई। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए ड्राइवरों को भी राहत दी गई है। कैबिनेट ने तय किया है कि सरकार उन्हें नियमित मानकर सभी वित्तीय लाभ देगी। CM ने दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी संतोष कुमारी को भी सरकारी नौकरी मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि संतोष कुमारी को कैंपस स्कूल (MDU) पीजीटी गणित ग्रुप बी के पद पर नौकरी दी जाएगी। उनकी शैक्षणिक योग्यता और सभी नियमों के हिसाब से उन्हें यह नौकरी दी है। सरकार ने यह फैसला मानवीय और नीतिगत फैसला किया है। लाडो लक्ष्मी योजना में ये बदलाव हुए…
  • होनहार बच्चे की मां को मिलेंगे 2100 रुपए:
  •  सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा में आज बेटियों के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। इस योजना में कुछ नई श्रेणियों को जोड़ने की मंजूरी दी है। इस लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों के 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर हैं। ऐसी महिलाओं को भी 2100 रुपए की राशि मिलेगी।
  • एनीमिया से बाहर आए बच्चों की मां को भी योजना का लाभ: 
  • सीएम ने बताया कि कुपोषण और एनीमिया से ग्रसित बच्चों को जिन माताओं ने बाहर निकाला है, उन्हें भी लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपए का लाभ मिलेगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है। 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे, जबकि 1000 हजार रुपए की राशि सरकार डिपॉजिट करेगी जो ब्याज सहित मिलेगा। लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर डिपॉजिट राशि नोमनी को तुरंत जारी की जाएगी।
  • 8 लाख महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ: 
  • सीएम नायब सैनी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया। प्रदेश में 8 लाख को सहायता राशि मिल रही है। बाकी की वेरिफिकेशन चल रही है। 250 करोड़ की सहायता दो किस्तों में अब तक दी गई है।
  • सितंबर 2025 में शुरू की गई थी योजना
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर सितंबर 2025 में लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9 लाख 552 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई। 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया। 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का अभी वेरिफिकेशन पेंडिंग है।
  • अब तक दो किस्त जारी हो चुकी
  • योजना सितंबर 2025 में योजना लॉन्च हुई और 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर 2100 रुपए की मासिक किस्त DBT के जरिए मिली थी। दूसरी किस्त दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जारी की गई थी।
 
  • हर तीसरे महीने में रुपए डालने की घोषणा की जा चुकी
  • इससे पहले योजना की दूसरी किश्त जारी करते हुए CM सैनी यह भी घोषणा कर चुके हैं कि अब महिलाओं के खाते में हर महीने के बजाय, हर 3 महीने के बाद योजना की राशि भेजी जाएगी।