Search

BREAKING
नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद ₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त , ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिनों में 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ़्तार एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में डालेगी सम्मान राशि- केजरीवाल CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल

CM नायब सिंह सैनी पहुंचे कुरुक्षेत्र, राज्यव्यापी HPV टीकाकरण अभियान सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन

March 1, 2026By Short Daily News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने बाबैन में सरस्वती चौक के सौंदर्यकरण का शुभारंभ किया. उसके बाद उन्होंने प्रदेश स्तरीय वैक्सीनेशन अभियान की कुरुक्षेत्र के लाडवा से शुरुआत की. इसमें किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन लगाई जा रही है. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहीं. इसके बाद सीएम ने लाडवा अनाज मंडी में कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया. सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा HPV टीकाकरण अभियानः प्रदेश स्तरीय HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि “सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को यह वैक्सीनेशन लगाई जाएगी. यह प्रदेश स्तरीय निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान है, जिसकी आज शुरुआत की गई है. यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है. इसका मुख्य कारण वूमेन पैपालोमा वायरस होता है. इस वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर के मामले शून्य होगा.” 160 देशों में HPV वैक्सीन का किया जा रहा है प्रयोगः उन्होंने कहा कि “इस अभियान की शुरुआत के दौरान आज पूरे प्रदेश में 50 बेटियों को यह वैक्सीन लगाई गई है. आने वाले तीन महीना में प्रदेश में अधिकतर किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी. यह वैज्ञानिक शोध पर आधारित वैक्सीन तैयार की गई है और पूरे विश्व में 160 देशों ने इस वैक्सीन का प्रयोग किया है. उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को लगाने के लिए पहले माता-पिता से परमिशन ली जाएगी उसके बाद यह वैक्सीन लगाई जाएगी.”
HPV vaccination campaign
  लाडवा बनेगा मॉडल विधानसभा क्षेत्रः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “लाडवा विधानसभा के विकास को तेज गति के साथ करवाया जा रहा है. लाडवा में रोजाना किसी न किसी परियोजना का शिलान्यास और उद्ïघाटन किया जा रहा है. विधानसभा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत वाली विभिन्न परियाजनों पर काम चल रहा है. जब इन सभी कार्यों का निर्माण पूरा होगा तो प्रदेश में लाडवा विधानसभा दूसरी विधानसभाओं के लिए मॉडल का काम करेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबैन के नागरिकों की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए.”
HPV vaccination campaign
  धनौरा जाटान में खेल स्टेडियम तैयारः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “उमरी में करीब 5 एकड़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है. राक्षी नदी को पक्का करने और लाडवा शहर में रास्ता निर्माण किया जा रहा है. इसी तरह राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक बिहोली में स्थापित किया गया है. गांव धनौरा जाटान में खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम तैयार किया गया है और लाडवा के रामकुंडी के अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण पूरा किया गया है.” 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि फसल मुआवजे के लिए दी गईः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “वर्तमान सरकार ने प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम के रूप में अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि दी है. फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 15 सितम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था. इस नुकसान की भरपाई के लिए 53 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ 15 लाख 57 हजार रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है. इसमें बाजरे की फसल के लिए 35 करोड़ 29 लाख रुपये, कपास के लिए 27 करोड़ 43 लाख रुपये, धान के लिए 22 करोड़ 91 लाख रुपये और गवार के लिए 14 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि शामिल है.” ‘किसान हित हमारी नीतियों के केन्द्र में है’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “किसान हित हमारी नीतियों के केन्द्र में है. हमने अपने संकल्प पत्र 2024 में सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने का संकल्प लिया था. जब 17 अक्तूबर, 2024 को विधिवत रूप से हमारी सरकार बनी तो हमने 19 दिसम्बर को ही किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की अधिसूचना जारी कर दी थी.” उन्होंने कहा कि “आज हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है. पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं. इतना ही नहीं, हमने पिछले 11 सालों में किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 457 करोड़ रुपये दिये हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 7 हजार 233 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं.” डीबीटी से फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के अन्दरः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “वर्तमान सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है. हमने किसानों को नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने व बनाने वालों से बचाने के लिए नया कानून बनाया है. इसके तहत ऐसे लोगों को 5 साल की सजा देने का प्रावधान किया गया है. खरीफ सीजन-2024 से किसानों की फसल खरीद का पैसा फसल का 48 घंटे के अन्दर डी.बी.टी. के माध्यम से दे दिया जाता है.”