Search

BREAKING
नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद ₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त , ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिनों में 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ़्तार एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में डालेगी सम्मान राशि- केजरीवाल CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल

‘आ तो, हमें भी बिठाले जहाज में, बिठाई के’, हेलीकॉप्टर में बैठ रहे CM को युवक ने लगाई आवाज, नायब सैनी बोले-आ जा बेटा

February 19, 2026By Short Daily News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उचाना विधानसभा क्षेत्र में थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री यहां से जब अपने हेलिकॉप्टर से निकलने लगे तो तमाम नेता और आम लोग मौजूद थी। बैरिकेटिंग लगी थी। इसी दौरान भीड़ से आवाज आई, ‘आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह, बिठावैगा के!’ जैसे ही यह आवाज सीएम सैनी के कान में पड़ी, उन्होंने युवक को तुरंत बुलाकर अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठा लिया। लड़के हेलिकॉप्टर में बैठाने का वीडियो हरियाणा बीजेपी ने ट्वीट किया। बीजेपी ने लिखा, ‘उचाना में लड़के की पुकार सुनकर सीएम नायब सिंह सैनी जी ने उसे पास बुलाया और हेलीकॉप्टर में बिठाया।’

बैरिकेट कूदकर सीएम के पास पहुंचा

वीडियो में दिख रहा है कि युवक जैसे ही आवाज लगाता है। सीएम नायाब सिंह सैनी अपने कमांडोज को युवक को बुलाने का इशारा करते हैं। युवक बुलाया जाता है। जैसे ही वह बैरिकेट से कूदकर सीएम की तरफ बढ़ता है, पुलिसवाले इसे रोकते हैं, हालांकि दूसरी ओर से कमांडों के इशारे पर युवक को हेलिकॉप्टर की ओर जाने दिया जाता है।

हेलिकॉप्टर में बैठाकर सीएम सैनी ने की बात

युवक दौड़कर मुख्यमंत्री के पास जाता है। सीएम उसे हेलिकॉप्टर के अंदर बुलाते हैं और अपने बगल की सीट में बैठाते हैं। वह उस युवक से नाम और उसका गांव पूछते हैं। लगभग पांच मिनट बाद वह हेलिकॉप्टर से बाहर निकलता है। युवक ने बताया कि उसका नाम सोनू है।

उचाना में कांग्रेस को निशाने पर लिया

उचाना पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल और केवल दुष्प्रचार करना है। मुद्दा हासिल करने के लिए ये हाथ पांव मार रहे हैं, लेकिन इनके पल्ले कुछ नहीं है। झूठे वादे कर आपके वोटों की फसल तो तीन पीढिय़ों तक काटी लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही किया। झूठे सपने दिखा कर अपनी पीढिय़ों को आगे बढाया। परिवारवाद की दलदल में फंसे इन लोगों ने केवल अपना फायदा सोचा है। उचाना के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। मनरेगा की आड़ में हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण को शुरु किया और अब 100 नही 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भी दुष्प्रचार करने लगी। कांग्रेस केवल और केवल झूठ बोलती है। 24 घंटे बिजली देने की भी कांग्रेस ने बात कहीं थी लेकिन किया कुछ नहीं। कांग्रेस ने पेंशन के मुद्दे पर भी प्रदेश को गुमराह करने की कोशिश की। सीएम ने कहा कि केवल वोट लेने का काम किया ा।