Search

BREAKING
श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज सेवानिवृत्त IAS अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीस पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख

February 8, 2026By Short Daily News
फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक इंस्पेक्टर की मौत, जबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है. इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म एक्स पर ट्वीट में लिखा कि फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

अधिकारियों को दिए इलाज के निर्देश- नायब सिंह सैनी

  सीएम ने बताया कि घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है.

घटना पर डीसी ने दी यह जानकारी

  इस हादसे पर डीसी आयूष सिन्हा ने कहा कि शनिवार ( 7 फरवरी) शाम करीब 6:15 बजे सूरज इलाके में झूला टूटने से हादसा हुआ है. इसमें 13 लोग घायल हो गए हैं. वहीं 9 गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल एंबुलेंस से सुप्रीम अस्पताल पहुंचाया गया है. इसके अलावा 4 को डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में, लोगों को बचाने की कोशिश करने वाला एक पुलिस कर्मी, एक इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है. मामले में आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद हैं. मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे जिससे हादसे के पीछे की वजह का पता चल सके.