Search

BREAKING
• अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स (नशा) मामले में बड़ा खुलासा • पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसले • सीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मण • पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन • श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब विधानसभा में गरजे विधायक हरमीत सिंह संधू, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए अकाली दल को घेरा • ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण • बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू • यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह • हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू

UP: नवरात्रि के दौरान मीट दुकानों को बंद करने को लेकर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, इस बीच CM योगी का आया ये आदेश।

March 30, 2025By Short Daily News

लख़नऊ। नवरात्रि के मौके पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग तेज हो गई है. देशभर में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में इस मांग को जोर-शोर से उठाया है.

इसी कड़ी में UP की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने आह्वान किया है कि नवरात्रि के दौरान मीट की सभी दुकानें बंद रखी जाएं. महासभा के प्रवक्ता शशि चतुर्वेदी ने लखनऊ के कई नॉनवेज स्टोर्स का दौरा किया और वहां के दुकानदारों से नवरात्रि के 9 दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की. इसको लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एसीपी को ज्ञापन भी सौंपा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री नहीं की जाएगी…

सीएम योगी ने दिए आदेश

UP सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद किया जाए और धार्मिक स्थलों के पास मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।

योगी सरकार ने 2014 और 2017 में जारी किए गए आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि अवैध बूचड़खानों और धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस की बिक्री पूरी तरह से निषिद्ध होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित की गई हैं। योगी सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राम नवमी के दिन, 6 अप्रैल 2025 को विशेष रूप से यह प्रतिबंध लागू रहेगा और उस दिन मांस की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।