Search

BREAKING
• ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण • बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू • यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह • हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान • पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड • मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार • परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान • अकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला • विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाई

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें नए रेट

October 27, 2026By Short Daily News

त्योहारी सीजन के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार, 26 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी महंगी हो गई। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि दोनों धातुओं के भाव में कितना बदलाव आया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 340 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव लगभग 1 लाख 41 हजार 290 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में 635 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह लगभग 1 लाख 95 हजार 50 रुपये पर पहुंच गई।

इस बीच, कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया ने सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर सलाह दी है कि पूरी खरीदारी एक साथ करने के बजाय किस्तों में की जा सकती है। उनके मुताबिक, कुछ खरीदारी अभी करके बाकी खरीदारी 15 से 20 दिनों के अंतराल पर की जा सकती है।

अजय केडिया का यह भी मानना है कि अगर खरीदारी निवेश के उद्देश्य से की जा रही है, तो केवल एक या दो महीने के बजाय छह महीने से लेकर एक साल तक की अवधि को ध्यान में रखना चाहिए। हालांकि, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव होता रहता है, इसलिए खरीदारी करने से पहले मौजूदा रेट जरूर चेक करें।

ध्यान रहे कि IBJA के ये रेट बेंचमार्क कीमतें हैं। गहने खरीदते समय GST और मेकिंग चार्ज अलग से लग सकते हैं।