Search

BREAKING
• ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण • बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू • यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह • हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयान • पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंड • मोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तार • परविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलान • अकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला • विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाई

यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह

October 27, 2026By Short Daily News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े तीन लोगों की निर्मम हत्या ने भाजपा सरकार में ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने यूपी की बदहाल कानून व्यवस्था पर भाजपा पर तीखे हमले बोले। उन्होंने भाजपा सरकार से कहा कि लखनऊ में दिन दहाड़े ट्रीपल मर्डर हो गया, आपकी कानून-व्यवस्था कहां है? दिल्ली की तरह ही अब उत्तर प्रदेश में भी सरेआम हत्याएं हो रही हैं। भाजपा शासित सभी राज्यों में कानून व्यवस्था तार-तार है और आए दिन मर्डर की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि विपक्ष शासित राज्यों में एक घटना होने पर शोर मचाने वाली भाजपा लखनऊ की घटना पर चुप क्यों है?

 

सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि भाजपा यूपी में एक मजबूत कानून व्यवस्था की बात करते हैं और कहते हैं कि यूपी में अपराधी उनसे थर-थर कांपते हैं। किसी भी अपराधी की सिर उठाकर चलने की हिम्मत नहीं है। लेकिन इसी राजधानी लखनऊ के अंदर शिवा शर्मा का मामला हुआ और अब तीन लोगों की हत्या हो गई। श्रद्धा दुबे का मामला तो चल ही रहा था। लखनऊ के सआदतगंज इलाके में जमीन विवाद को लेकर रविवार रात से थाने में मामला चल रहा था और इसमें शिवा तिवारी, सूर्यांश तिवारी और शिवेंद्र तिवारी, की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। भाजपा की कानून व्यवस्था कहां है?

 

संजय सिंह ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह तो पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक करने जा रहे हैं। गौरव भाटिया दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहते हैं कि वे पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। वहां कोई एक घटना हो जाती है, तो उसको लेकर ये लोग शोर मचाते हैं। लेकिन इनकी नाक के नीचे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े तीन-तीन हत्याएं हो गईं, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। यह कौन सी कानून व्यवस्था है? उत्तर प्रदेश में लगातार एक के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन भाजपा के लोगों का दिमाग सिर्फ चुनाव गड़बड़ी में चलता है।