Search

BREAKING
• शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात • जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत • मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान

Haryana CM Saini की GATE ​​​​​​​क्वालीफाईड को बड़ी राहत:CMEP में क्वालिटी मॉनिटर बनेंगे

July 11, 2025By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) क्वालीफाईड प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ की मीटिंग के बाद ऐलान किया कि चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के क्वालिटी मॉनिटर पोस्ट पर गेट क्वालिफाइड यंग प्रोफेशनल्स को सरकार हायर करेगी।

 

ये यंग प्रोफेशनल्स विकासात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सरकार का सहयोग करेंगे। मीटिंग के दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय पर ही सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाए।

 

 

अधिकारियों की ट्रेनिंग जरूरी

मीटिंग के दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की समय-समय पर जरूरी ट्रेनिंग करवाई जाए। इसके अलावा सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में चल रही या शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।