Search

BREAKING
• पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें • मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक • पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ! • 26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन • पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल • चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार • 26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां • पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान • PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

November 23, 2026By Short Daily News

देश की मशहूर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी Bisleri की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कंपनी के पानी के सैंपल जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। रेगुलेटर के मुताबिक, सैंपल में तय मानकों से ज्यादा ब्रोमेट और अन्य हानिकारक रसायन पाए गए हैं।

FSSAI ने यह सैंपल Bisleri International के परिसर से लिया था। पहली जांच के दौरान पानी में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई, जिसके चलते इसे Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी ने पहली जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां जांच के दौरान पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी भी सामने आई। दूसरी लैब की रिपोर्ट में भी सैंपल को असुरक्षित बताया गया।

दोनों जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह मामला पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सेहत व सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस बीच FSSAI की ओर से फूड बिजनेस ऑपरेटरों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई भी तेज की जा रही है।