UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। सामान्य वर्ग सड़कों पर उतरकर भाजपा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद और परिवारवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में रेल उपरिगामी सेतु और 4 लेन मार्ग पर बने फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब-जब प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज होती है, तब-तब परिवारवादी और जातिवादी ताकतें अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करती हैं। ‘उपद्रवियों से कैसे निपटती है यूपी सरकार, यह…
Author: Short Daily News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ प्री बजट मीटिंग की। मीटिंग में सांसद भी शामिल हुए। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा के भविष्य की दिशा को तय करने के लिए विचार मंथन हुआ है। जनता की अपेक्षाएं, जनप्रतिनिधियों का अनुभव और सरकार की प्रतिबद्धता तीनों ने एक साथ मिलकर वर्ष 2026-27 का बजट स्वरूप गढ़ा है। बजट देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारा बजट केवल संतुलित ही नहीं बल्कि संवेदनशील, दूरदर्शी और समावेशी होना चाहिए। आगामी बजट से हरियाणा के हर किसान…
चंडीगढ़ और गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। धमकी मिलते ही पुलिस, ऑपरेशन सेल, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। चंडीगढ़ के स्कूलों को मिली धमकी जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में चार बड़े निजी स्कूलों को बम धमकी वाला ई-मेल मिला है। इनमें प्रमुख रूप से: सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-45 स्थित एक निजी स्कूल शामिल हैं। एहतियातन स्कूलों में बच्चों की एंट्री रोक दी गई है और सीनियर…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के दौरान सतलुज–यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद का समाधान आपसी सहमति से निकालने पर ज़ोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार जल विवाद पर राज्य के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए पानी नहीं है। लेकिन हरियाणा का बड़ा भाई होने के नाते हम पड़ोसी राज्य के साथ वैर-विरोध नहीं चाहते और इस लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे का शीघ्र समाधान चाहते…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण नशा समस्या की जड़ पर प्रहार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार गांव स्तर पर लोगों को संगठित कर और पूरे पंजाब में जनभागीदारी बढ़ाकर नशों के खिलाफ अब तक की अपनी सबसे सशक्त जन-आंदोलनात्मक मुहिम को तेज करने जा रही है। दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले महीने ग्राम रक्षा समितियों (VDC) की एक बड़ी राज्य-स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि इस…
यूनियन बजट 2026-27: नॉर्थ ब्लॉक में अंतिम चरण की तैयारी, हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुआ ‘लॉक-इन’ पीरियड नई दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में यूनियन बजट 2026-27 की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक हलवा सेरेमनी के जरिए बजट टीम के परिश्रम और समर्पण को सम्मानित किया। इसके साथ ही बजट से जुड़ी गोपनीय प्रक्रिया यानी ‘लॉक-इन पीरियड’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। क्या है लॉक-इन पीरियड? लॉक-इन पीरियड के दौरान बजट से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अगले कुछ दिनों तक नॉर्थ ब्लॉक परिसर में ही…
गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद फरियादियों से कहा, “घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।” सीएम योगी के इस आश्वासन से फरियादी संतुष्ट नजर आए और उनके चेहरों पर राहत झलकती दिखी। अधिकारियों…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौर पर हैं. मंगलवार यानी आज मुख्यमंत्री ‘सीएम सिटी’ को विकास की दो बड़ी सौगात देंगे. जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और सफर फर्राटेदार होगा. इससे पहले सुबह की शुरुआत सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और गौ सेवा के साथ की. इस दौरान उन्होंने मोर को चारा खिलाया और मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया. इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. गोरखपुर को मिलेंगी दो बड़ी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नकहा और मानीराम रेलवे…
पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर आज चंडीगढ़ में दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। लेकिन असल में जिस एसवाईएल नहर को बनाने की बातें चल रही हैं, उस नहर के इलाके में अब कॉलोनियां तक कट चुकी हैं। कई जगहों पर लोग अपने घर बनाकर रह रहे हैं, जबकि किसानों को इस जमीन का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। डेराबस्सी एरिया में यह चीज इस तरह की स्थिति मोहाली के डेराबस्सी में बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि बिल्डरों और कॉलोनाइजरों ने सरकारी तंत्र की…
सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर के विवाद के समाधान का कोई रास्ता निकालने के लिए एक बार फिर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री के बीच चंडीगढ़ में बैठक हुई। करीब दो घंटे चली इस मीटिंग में सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठक के बारे में कहा कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई है। जब अच्छे माहौल में बातचीत होती है तो सार्थक परिणाम भी आते हैं। सुप्रीम कोर्ट के जो दिशा निर्देश हैं उनके अनुसार हमने बैठक की है। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में…
