Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

यूपी के जिले में खत्म होगा जाम! CM योगी आज देंगे रेलवे ओवरब्रिज-फ्लाईओवर का तोहफा

January 27, 2026By Short Daily News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौर पर हैं. मंगलवार यानी आज मुख्यमंत्री ‘सीएम सिटी’ को विकास की दो बड़ी सौगात देंगे. जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और सफर फर्राटेदार होगा. इससे पहले सुबह की शुरुआत सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और गौ सेवा के साथ की. इस दौरान उन्होंने मोर को चारा खिलाया और मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया. इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. गोरखपुर को मिलेंगी दो बड़ी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नकहा और मानीराम रेलवे स्टेशनों के मध्य 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नए रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही खजांची चौराहे पर 96 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने फ्लाईओवर को भी जनता को समर्पित करेंगे. इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी. साथ ही सफर में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा. लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी. जो अब पूरी होने वाली है. फरियादियों की सुनी समस्याएं मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद प्रशासन के आला अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जनता को भरोसा दिलाया है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है हर समस्या का समाधान सरकार करेगी. गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे, प्रार्थना पत्र पढ़े और भरोसे के साथ कहा घबराइए मत, समाधान जरूर कराया जाएगा. गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और हर शिकायत का संतोषजनक समाधान हो. भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दर्शन के दौरान मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.