Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

America Police ने बताई सचाई, Sidhu Moosewala की हत्या की साजिश रचने वाले Goldie Brar जिंदा है

May 2, 2024By Short Daily News

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने वाले Goldie Brar की मौत की अफवाह लगातार फैल रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले मंगलवार को कैलिफोर्निया के फेयरमोंट होटल के बाहर दो युवकों को गोली मार दी गई थी| उनमें से एक की उसी अस्पताल में मौत हो गई| खबरों की मानें तो मृतक कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बरार था। Goldie Brar की मौत की खबर के बाद हंगामा मच गया| अब इस मामले में अमेरिकी पुलिस का बयान सामने आया है और उन्होंने Goldie Brar की मौत से जुड़ी रिपोर्ट को झूठा बताया है| जिसके बाद कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि गोल्डी ने कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी दी है|

बता दें कि Goldie Brar को भारतीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित कर रखा है और वह पिछले कई वर्षों से विदेश में छुपा बैठा है| Goldie Brar की हत्या को लेकर लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने एक सवाल का जवाब देते हुए ईमेल बयान में कहा, ‘अगर आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं कि गोलीबारी का शिकार ‘Goldie Brar’ हुआ है, तो हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है|

’ उन्‍होंने कहा, ‘सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही गलत सूचना के कारण हमें आज सुबह से दुनिया भर से पूछताछ की कॉल आ रही है| हमें यकीन नहीं है कि यह अफवाह किसने फैलाई, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और बात जंगल की आग की तरह फैल गई. लेकिन यह सच नहीं है’| हालांकि गोलीबारी की खबरें भारत में जंगल की आग की तरह फैल गईं, जिसमें दावा किया गया कि गैंगस्टर गोल्डी बरार मारा गया|

अमेरिकी मीडिया को एक स्रोत के रूप में उद्धृत किया गया था, लेकिन ब्‍योरा या तो अधूरा था या गलत था. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उस व्यक्ति को कैलिफोर्निया के फेयरमोंट होटल के बाहर गोली मार दी गई| वैसे गोल्डी बरार ने और भी कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी दी है| जिनमे से सलमान खान टॉप पर है और हनी सिंह इनको जान से मारने की धमकी दी गई है |