Search

BREAKING
Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ? Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी” अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

Jacqueline Fernandes की मां का स्ट्रोक से निधन, मुंबई के लीलवती अस्पताल में ली आखिरी सांस !

April 6, 2025By Short Daily News

अभी फिल्म इंडस्ट्री मनोज कुमार के निधन के शोक से उभरी ही नहीं थी कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandes पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। भले ही एक्ट्रेस की मां हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हों, लेकिन वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहती थीं। ऐसे में उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है।

जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मां किम को स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पिछले 13 दिन से वह ICU में भर्ती थीं। जैसे ही जैकलीन को अपनी मां की तबीयत का पता चला तो वह सब कुछ छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं और अपनी मां की देखभाल कर रही थीं।

प्राइवेट तरीके से होगा अंतिम संस्कार

मगर रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से आयोजित किया जाएगा, जहां सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होगी। फिलहाल, जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

मां के लिए छोड़ दिया था IPL

जैकलीन फर्नांडिस 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल सेरेमनी (IPL 2025) में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। मगर मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद वह वापस मुंबई आ गई थीं और उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं दी थी। बता दें कि जब एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती थीं, तब किक में उनके साथ काम कर चुके सलमान खान (Salman Khan) भी उनसे मिलने गए थे।

जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग मूवीज

बात करें जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में नजर आई थीं। उनके पास अपकमिंग फिल्मों की एक लिस्ट है। वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 में नजर आने वाली हैं।