Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

England की सड़कों पर सिद्धू के शुभचिंतकों का सैलाब, Stefflondon ने पोस्ट किया, देखिए उन्होंने क्या कहा?

June 22, 2024By Short Daily News

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनका 7वां गाना दो दिन बाद 24 जून को रिलीज होने जा रहा है। मूसेवाला के नए गाने ‘डिलेमा’ में ब्रिटिश गायक स्टेफ़लान डॉन हैं। Stefflondon खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका प्रचार कर रही हैं। इतना ही नहीं इसके लिए वह लंदन की सड़कों पर भी उतर आई हैं| इस गाने में स्टेफलॉन सिद्धू के लिए न्याय मांगती भी नजर आएंगी|

स्टेफ़लान डॉन ने गाने के लॉन्च से 48 घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें लोगों से लंदन के साउथ हॉल में आने का आग्रह किया गया। इस अपील को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और हजारों लोग साउथ हॉल आए|

स्टेफ़लान ने गाने को प्रमोट करने के लिए टी-शर्ट प्रिंट की है, जिसमें एक तरफ उनकी तस्वीर और पीछे की तरफ सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर है।

गाना कितना लंबा होगा और इसके बोल क्या होंगे, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन स्टेफ़लान ने गाने को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह #justiceforsidhumoosewalla को प्रमोट कर रही हैं |

https://www.instagram.com/p/C8fZuGxNlbs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

मूसेवाला का नया गाना 4:10 दो महीने पहले 10 अप्रैल को लॉन्च हुआ था। इस गाने को रैपर और मूसेवाला के दोस्त सनी माल्टन ने पूरा किया है। मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए यह इस साल की दूसरी बड़ी खबर थी। इसी साल की शुरुआत में फैंस को मूसेवाला के भाई के जन्म की खबर मिली थी. 17 मार्च को मूसेवाला के भाई का जन्म हुआ।

इस गाने से पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने पिछले साल नवंबर में दिवाली पर ‘वॉच-आउट’ रिलीज किया था। मई 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज़ होने वाला यह पाँचवाँ गाना था। जिसे यूट्यूब पर अब तक 3.59 करोड़ लोग देख चुके हैं |