Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

UP: CM योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा “अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठता था, तो विकास कहां से होता ?”

March 17, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोग सुरक्षित हैं और माफिया खतरे में हैं।

सहारनपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की व्यवस्था बनाई थी, लेकिन भाजपा ने इसका उलट करते हुए वन डिस्ट्रिक्ट-वन उत्पाद की नीति अपनाई है। आज उद्यमी और बेटियां सुरक्षित हैं, और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। भाजपा की सरकार में अगर कोई असुरक्षित है, तो वह माफिया हैं, जिन्हें दंडित किया गया है।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे तक सोकर उठे और उसके बाद नहाने-धोने और मित्रों से मिलने में समय बर्बाद करे, तो विकास कैसे होगा?

सोमवार को मुख्यमंत्री जनमंच सभागार में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार ने काष्ठकला और हस्तशिल्प कारीगरों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में किया था, लेकिन भाजपा ने इन कारीगरों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज सहारनपुर की काष्ठकला की वैश्विक पहचान बन चुकी है, और यहां की प्रतिभाओं को और उभारने की आवश्यकता है।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर कहा कि अब किसी एक गांव से भर्ती नहीं होते, बल्कि हर जिले से प्रतिभाशाली भर्ती होते हैं। 1947 से 2017 तक जहां UP में केवल 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, वहीं हमने हाल ही में हुई 60244 की भर्ती में करीब 12 हजार महिला पुलिसकर्मियों को भर्ती किया है। अब भाई-भतीजावाद नहीं चलता।

कुंभ को लेकर भी सपा पर तंज कसा। कहा कि जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे थे, वह खुद भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। कुंभ में 45 दिनों में 66 करोड़ लोग पहुंचे। एक स्थान पर इतने अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं करना किसी अन्य के बस में नहीं है, यही UP की पहचान है।