Search

BREAKING
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मोदी सरकार जितनी ताकत से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, देश के बच्चे उतनी ही बुलंद आवाज़ में जवाब मांगेंगे – केजरीवाल पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल

April 15, 2026By Short Daily News

बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही संगत की बस मंगलवार देर रात फतेहगढ़ साहिब के गांव भटेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में  श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

बस्सी पठाना तहसील के गांव मैण माजरी की संगत बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब गई थी। संगत में गांव डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा के लोग भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर देर रात लौट रहे थे। गांव मैण माजरी से करीब 3 किलोमीटर पहले गांव भटेड़ी के पास बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार रोपड़ जिले के मोरिंडा सिविल अस्पताल में 15 घायलों को भर्ती कराया गया।

घायलों को लाया गया अस्पताल

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में 9 घायलों को लाया गया। फतेहगढ़ साहिब से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस्सी पठाना अस्पताल में भी कुछ घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार शर्मा और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया

शिरोमणि अकाली दल की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की अरदास की।

घायलों के नाम मोरिंडा (रुपनगर ): फतेहगढ़ साहिब ब में हुए सड़क हादसे के बाद मोरिंडा अस्पताल में दाखिल करवाए गए श्रद्धालुओं में जसकीरत कौर (22), हरप्रीत कौर(25) दर्शना देवी (50) कुलविंदर कौर (18) रंजू बाला(37),  बलजीत सिंह(55), दलदीप कौर (70)जसवीर कौर(50) दर्शन सिंह(60) रणजीत कौर(45) वरिंदर सिंह (35) और मलकीत कौर (50) शामिल है। इनमें से छह घायल पीजीआइ भेजे गए हैं।