Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia

भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन

April 14, 2026By Short Daily News

पंजाब के पटियाला में स्थित राजेंद्र जिमखाना और महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी) में 11 और 12 अप्रैल को दो दिवसीय सेहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर का मकसद निवारक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना और क्लब के सदस्यों को मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए रजिस्टर करना था। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार कर रही है। यह पहल सभी बैकग्राउंड के लोगों को किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति से पहले सुरक्षित रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें सुलभता, समावेशन और निवारक देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सदस्यों ने करवाया सेहत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

पटियाला में आयोजित सेहत शिविर में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें से कई लोगों ने इस पहल की सराहना की और सेहत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में काफी दिलचस्पी दिखाई है। कई मेंबर्स ने सुव्यवस्थित और व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज के महत्व को समझते हुए अपने परिवार के साथ रजिस्ट्रेशन भी कराया है।

क्या है सेहत कार्ड की खूबियां?

आपको बता दें कि सेहत कार्ड के माध्यम से हर परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान किया जाता है। ये कार्ड मेडिकल इमरजेंसी की स्थित में अहम आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। अब तक पूरे पंजाब में लोगों को 35 लाख से ज्यादा सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 50,000 लोग हर रोज सेहत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

 

punjab sehat card

हमारा लक्ष्य 100% सेहत कार्ड कवरेज- स्वास्थ्य मंत्री

सेहत शिविर के दौरान कार्यक्रम में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- “सेहत कार्ड सभी के लिए जरूरी है। जैसा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जोर देते हैं कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है, क्योंकि बीमारी अमीर और आम आदमी में भेदभाव नहीं करती। हमारा लक्ष्य 100% सेहत कार्ड कवरेज है। हम 34 लाख से बढ़कर 40 लाख पंजीकरण तक पहुंच चुके हैं और प्रत्येक नागरिक को कवर करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”

500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया

RGMC के मेंबर और PRTC के अध्यक्ष हरपाल जुनेजा ने कहा- “लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते देखना उत्साहजनक है। क्लब के प्रभावशाली सदस्यों, जिनमें कुलपति, विधायक, आईएएस अधिकारी, जाने-माने डॉक्टर, उद्योगपति और मंत्री शामिल हैं, सभी ने सेहत योजना की सराहना की और अपने स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए आगे आए हैं।” वहीं, क्लब के डारेक्टर राहुल मेहता ने कहा, “हमें मिली प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं। क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों और RGMC के कर्मचारियों ने भी शिविर में बड़ी रुचि के साथ भाग लिया और खुशी-खुशी सेहत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।” आपको बता दें कि दो दिवसीय शिविर में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और सेहत कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस पहल ने सेहत कार्ड के माध्यम से शीघ्र निदान और स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को लाभ हुआ।

 

punjab sehat card

इलाज पूरी तरह से कैशलेस- स्वास्थ्य मंत्री

सेहत कार्ड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- “इलाज पूरी तरह से कैशलेस है, हमने बीमा कंपनियों को अग्रिम भुगतान कर दिया है। पंजीकरण सरल है, घर-घर जाकर इलाज की सुविधा उपलब्ध है, आयुष्मान कार्डधारकों को अतिरिक्त लाभ मिलते हैं, और गांवों, शहरों और बाजारों में शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाती है।”

RGMC में आयोजित सेहत शिविर की सफलता इस बात को साबित करती है कि सुलभ और सुविधाजनक स्वास्थ्य देखभाल की पहल जमीनी स्तर पर कितना सार्थक प्रभाव डाल सकती हैं। अधिक व्यापक पहुंच के लिए, भगवंत मान सरकार गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सुलभ स्थानों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन शिविरों का आयोजन जारी रखे हुए है, जिससे व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।