Search

BREAKING
मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च ‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू CM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थर दिल्ली में CM मान की अहम बैठकें, धान से लेकर बिजली और गुरबाणी तक उठाए पंजाब के मुद्दे मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ मैराथन, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेश पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादव

UP: ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मियों के काटे गए चालान।

March 7, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। UP के हरदोई जिले में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान 8 पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में यह अभियान एसपी कार्यालय के बाहर चलाया गया, जहां कई लोग बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। इस दौरान 11 लोगों के चालान काटे गए। आकस्मिक चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ते हुए पाए गए।

अकस्मात चेकिंग अभियान में पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ते पाए गए।

सूत्रों के अनुसार, एसपी कार्यालय के बाहर यातायात पुलिस ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कई दोपहिया वाहन चालक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों और 3 अन्य लोगों के चालान किए।

आगे भी जारी रहेगा यह विशेष अभियान: सीओ सिटी।

सीओ सिटी अंकित मिश्र ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए आवश्यक है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। वहीं, एसपी नीरज जादौन ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

सड़क हादसों को रोकने के लिए बढ़ाई जा रही सख्ती।

सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जा रही है। हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में हरदोई को उन 20 जिलों में शामिल किया गया था, जहां सड़क हादसों की संख्या अधिक है। इस संदर्भ में प्रशासन ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क हादसों को रोकने के लिए यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।