Search

BREAKING
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमा मालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग चंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज सुनाम हलके में शिक्षा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत भाजपा मशीनरी पंजाब और उसके युवाओं को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो फैला रही है: हरपाल सिंह चीमा ‘लाइक’ और ‘व्यू’ पाने के लिए, राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है: बलतेज पन्नू

UP: सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित कर किया योगदान का स्मरण।

April 14, 2025By Short Daily News

आंबेडकर जयंती के अवसर पर UP के योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी मंत्रीगण भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

वे सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर आज प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।