Search

BREAKING
5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी सुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथ मिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा CM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरी जहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नू पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवाल सबूत पेश करने के बजाय, ईडी पत्र, लीक और मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए आप लीडरशिप को बदनाम कर रही है: अमन अरोड़ा

UP: वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर झांसी में सर्वसमाज ने मनाई खुशियां।

April 3, 2025By Short Daily News

झांसी। वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने से UP की वीरांगना नगरी झांसी में आज सर्वसमाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी। महानगर के चर्चित इलाइट चौराहे पर एकत्र हुए मुस्लिम तथा मुस्लिम महिलाओं, सिख, हिंदू और ईसाई सहित अन्य विभिन्न समाजों के लोगों ने हाथों में ‘‘ धन्यवाद मोदी जी” के बैनर लेकर लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने पर न केवल सरकार समर्थक नारे लगाये बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

मुस्लिम महिलाओं को विशेष रूप से होगा लाभ

इस अवसर पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमर सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बिल को लोकसभा में पास कराने को लेकर धन्यवाद देना है। इस बिल के आने से मुस्लिम महिलाओं को विशेष रूप से काफी लाभ होगा। बिल की मदद से कब्रिस्तानों पर लंबे समय से हुए कब्जों को भी हटाया जायेगा। पुरानी सरकारों में जमीनों पर जो कब्जे हुए हैं वह इस विधेयक के राज्य सभा से भी पारित हो जाने के बाद मुक्त हो पायेंगे।

वक्फ बिल के मद्देनजर बरती जा रही विशेष सतकर्ता

इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधा सिंह ने अन्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ महानगर में सड़कों पर उतरकर न केवल गश्त की, बल्कि जनता को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर लगातार गश्त कर रहे हैं और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि वक्फ बिल के संदर्भ में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खास तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सभी संबंधित पक्षों से बातचीत की गई है, और पुलिस प्रशासन माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।