Search

BREAKING
ABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवाल पंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू CM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी पंजाब में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई जिलों में बारिश के आसार रक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत ‘मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमान पंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मान पंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान सज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के पहुंचने पर सियासत गरम

Tarn Taran Constituency के 20 गांवों में बनेंगे Model Sports Grounds, युवाओं को मिलेगा नया Platform — Harmeet Singh Sandhu

October 26, 2025By Short Daily News

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (‘आप’) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का ग्रामीण पुनरुद्धार प्रोजेक्ट (Rural Revitalization Project)’ गांवों की तस्वीर बदलने वाला ऐतिहासिक कदम है।

इस प्रोजेक्ट के तहत राज्यभर में 3,100 मॉडल खेल मैदान (Model Playgrounds) बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद सिर्फ खेलों को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें सकारात्मक दिशा देना, और पंजाब को फिर से रंगला बनाना है।

हरमीत सिंह संधू ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर ₹1,194 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसके जरिए सरकार हर गांव में ऐसा माहौल बनाना चाहती है, जहां बच्चे और युवा खेलों से जुड़ें और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। उन्होंने कहा, यह सिर्फ खेल के मैदान नहीं हैं, बल्कि यह हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य और गांवों की नई पहचान की शुरुआत है।”

तरनतारन जिले में इस योजना के तहत 138 मॉडल खेल मैदान बनाए जाएंगे। इनमें से 20 मैदान सिर्फ तरनतारन विधानसभा हलके के गांवों में बनेंगे। ये सभी मैदान आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे —

  • बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र,
  • महिलाओं के लिए शौचालय,
  • शाम को खेलने के लिए फ्लड लाइट्स,
  • फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि ये मैदान न सिर्फ खेलने की जगह होंगे बल्कि युवाओं की गतिविधियों का नया केंद्र बनेंगे। इससे गांवों में भाईचारा और सामुदायिक भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नशे के खिलाफ जंग’ (War Against Drugs) के विजन का अहम हिस्सा है।

संधू ने कहा, जब हमारे नौजवान खेलों में शामिल होंगे, तो वे नशे जैसी बुराइयों से खुद-ब-खुद दूर रहेंगे। ‘आप’ सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित कर रही है और एक खुशहाल, नशा-मुक्त पंजाब की ओर कदम बढ़ा रही है।”

अंत में हरमीत सिंह संधू ने तरनतारन के लोगों से अपील की कि वे 11 नवंबर को बड़ी संख्या में बाहर निकलें और आम आदमी पार्टी को वोट दें। उन्होंने कहा, “‘आप’ को दिया गया हर वोट ईमानदारी, तरक्की और बेहतर भविष्य के लिए होगा। आइए, हम सब मिलकर एक नया, रंगला और खुशहाल पंजाब बनाएं।”