Search

BREAKING
अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी। Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल आप को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम; 5% से अधिक फीस वृद्धि पर रोक पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’: CM भगवंत सिंह मान

तरनतारन में 16 करोड़ का ट्रॉमा सेंटर और पट्टी में 7 करोड़ का जच्चा-बच्चा केंद्र ‘आप’ सरकार की बड़ी देन: डॉ. बलबीर सिंह

October 25, 2025By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार ने पिछली सरकारों द्वारा अनदेखा किए गए इस सरहदी क्षेत्र (तरनतारन) की नुहार बदल कर रख दी है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तरनतारन के लोग इस विकास के सफर को जारी रखने के लिए हरमीत सिंह संधू को बड़े फर्क से जिताएंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ‘आप’ सरकार द्वारा तरनतारन ज़िले में किए गए विकास कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की वचनबद्धता के तहत सिविल हस्पताल तरनतारन में 16 करोड़ रुपए की लागत से अति-आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक/ट्रॉमा सेंटर का निर्माण जंगी स्तर पर जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह सेंटर इस साल के अंत तक आम लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा, जो इस इलाके के लिए जीवन-रक्षक साबित होगा।

 

इसके इलावा डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सब डिवीजन अस्पताल, पट्टी में 7 करोड़ रुपए की लागत से 30 बेडों वाले जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य संभाल केंद्र की इमारत लगभग मुकम्मल हो चुकी है और जल्दी ही इसे इलाका निवासियों को समर्पित किया जाएगा। यह मान सरकार की माताओं और बच्चों की सेहत प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि ‘आम आदमी क्लीनिक’ पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति का धुरा बन चुके हैं। उन्होंने खुशी ज़ाहर करते हुए कहा कि अब पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार इन क्लीनिकों में रेबीज़ का टीका और परिवार नियोजन की सारी सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं, जिस से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

 

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रोजेक्ट ‘फरिश्ते स्कीम’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह स्कीम कीमती जानें बचा रही है। इस स्कीम के तहत सड़क हादसे में ज़ख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक इंसान को 2000 रुपए की सन्मान राशी दी जाती है। उन्होंने बताया कि ज़िला तरनतारन में 15 प्राईवेट और 11 सरकारी कुल 26 अस्पताल इस स्कीम अधीन इंपैनल्ड किए गए हैं तांकि जो हर कीमती जान को तुरंत इलाज मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने हलका वासियों को ज़ोरदार अपील की कि वह तरनतारन के सर्वपक्षी विकास के लिए, ‘आप’ सरकार के हाथ मज़बूत करने और इस विकास की लहर को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक्क में ‘झाड़ू’ का बटन दबा कर उन्हें भारी बहुमत से कामयाब बनाएं।