Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

Sherry Kalsi का Counterattack: “Punjab को चिट्टे में झोंकने वालों का OSD अब ईमानदारी की बातें करता है, ये तो मज़ाक है”

June 9, 2025By Short Daily News

पंजाब में नशे को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर AAP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को करारा जवाब दिया है। कलसी ने साफ शब्दों में कहा कि “जो लोग खुद सत्ता में रहकर पंजाब को नशे की दलदल में धकेल चुके हैं, अब वही AAP सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सिरसा का ईमानदारी पर बोलना भी अपने आप में बेईमानी जैसा लगता है।”

इतना नंगा और सफेद झूठ पहले कभी नहीं देखा”: शैरी कलसी

कलसी ने सिरसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नेताओं का झूठ बोलना तो सुना था, लेकिन इतना सफेद झूठ पहली बार देखा है। सिरसा का यह दावा कि पंजाब में घर-घर नशा आम आदमी पार्टी की वजह से फैला, पूरी तरह से गलत और शर्मनाक है।”

“2007 से पहले पंजाब में चिट्टाकोई जानता भी नहीं था”

शैरी कलसी ने याद दिलाया कि 2007 से 2017 तक पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार रही, और इसी दौरान नशा पंजाब की जड़ों में बैठाया गया। “उस समय युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशे की सिरिंज पकड़ा दी गई, और तस्करों को राजनीतिक संरक्षण मिला।”

सिरसा पहले खुद नशा फैलाने वाली सरकार के OSD थे”

शैरी कलसी ने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा खुद सुखबीर बादल के OSD रहे हैं, और अगर पंजाब में नशा फैलाने की जिम्मेदारी किसी पर है तो सिरसा की उस सरकार पर और उसी के हिस्सेदारों पर है।
“आज सिरसा जी हमें ईमानदारी के सबक दे रहे हैं, लेकिन OSD रहते हुए उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया, यह भी जनता जानना चाहती है।”

दिल्ली-हरियाणा वालों को पंजाब का दर्द नहीं समझ आता”

शैरी कलसी ने सिरसा की पंजाब पर बोलने की नीयत और समझदारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “जो नेता हरियाणा में पले-बढ़े, दिल्ली में रहते हैं, उन्हें पंजाब की मिट्टी और इसके जख्मों का क्या अंदाज़ा होगा? सिरसा जी को पहले अपने अतीत में झांक लेना चाहिए।”

“AAP सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड जनता को दिख रहा है”

शैरी कलसी ने कहा कि आज पंजाब की जनता देख रही है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में स्कूलों का कायाकल्प, बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां, और हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं ज़मीन पर उतर रही हैं।
“लोग अब सिरसा जैसे नेताओं के झूठ को पहचानते हैं। ये वही लोग हैं जो AAP के डर से भाजपा में चले गए, और अब विपक्ष में बैठकर आरोप लगाने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।”

शैरी कलसी के तीखे बयान से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी सिरसा जैसे नेताओं के आरोपों को हल्के में नहीं ले रही। उन्होंने न सिर्फ आरोपों को खारिज किया बल्कि सिरसा के अतीत को उजागर कर बताया कि पंजाब में असल नुकसान किसके दौर में हुआ। आने वाले चुनावों में जनता इन बातों को जरूर याद रखेगी।