Search

BREAKING
अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी। Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल आप को बड़ा समर्थन, श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू, कई पार्षद और पठानकोट के कांग्रेसी नेता हुए पार्टी में शामिल पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम; 5% से अधिक फीस वृद्धि पर रोक पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’: CM भगवंत सिंह मान

Punjab Assembly session में केंद्र सरकार पर CM मान का हमला, उठाया पानी का मुद्दा

July 11, 2025By Short Daily News

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन सुबह 10 बजे शुरू हो गया है। कार्यवाही के दूसरे दिन शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। आज दूसरे दिन धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर महत्वपूर्ण बिल सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे। वहीं डेमों की सुरक्षा से CISF को हटाने संबंधी 5 बिल किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, बीबीएमबी से बहस चल रही है। उन्होंने कहा कि, पिछली दिनों ऑल पार्टी मीटिंग हुई थी। सभी नेताओं ने सहमति से कहा था कि, इस मुद्दे पर आपके साथ हैं। वहीं 2 दिन पहले दिल्ली में एसवाईएल की मीटिंग हुई, जोकि लगातार 3 घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि, अफसर 1955 से प्रेजेंटेशन देना शुरू कर देते हैं और हम तो 1975 का मॉडल हैं। लॉ के मुताबिक, 25 साल बाद समझौते रिव्यू होते है। ये कब हुए हैं। सीमान ने कहा कि नदियों का हिसाब 21 मई से 21 मई तक चलता है। हर महीने बीबीएमबी की मीटिंग होती है।

उठाया पानी का मुद्दा

पंजाब पिछले 5 महीने से पत्र लिख रही है, लेकिन हरियाणा सरकार कोई गौर ही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाए करते हैं। अगर हमारे पास नहीं है तो हम हरियाणा को कहां से पानी दें। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए बीबीएमबी, पठानकोट हमले और नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केंद्र से कह कर आया हूं कि अब ट्रंप के कहने पर कोई समझौता बहाल न हो। क्योंकि अगर पंजाब से 23 एमएएफ पानी जाएगा तो नहर भी बनानी पड़ेगी और अगर नहर हमारी जमीन से जाएगी, तो हमें उसका पानी भी चाहिए। ऐसा नहीं होगा कि हमारी जमीन से नहर निकले और हमारी बकरी भी पानी न पी पाए।

सीएम मान ने BBMB को करारा जवाब देते हुए कहा कि इसका 60 प्रतिशत खर्च पंजाब देता है, फिर भी यह हमारे खिलाफ अदालत में जाता है। “जो वकील हमारे खिलाफ अदालत में खड़ा होता है, उसके खर्च का 60 प्रतिशत भी पंजाब ही देता है। उन्होंने कहा कि जब पठानकोट हमला हुआ तो कांग्रेस की सरकार पंजाब में थी। ढाई महीने के बाद साढ़े 7 करोड़ का बिल केंद्र ने भेज दिया और कहा आपको पैरामिलिट्री दी है। उस समय कांग्रेस वाले नहीं बल्कि मैं केंद्रीय रक्षामंत्री के पास गया था और कहा था कि, सेना में लड़के हमारे हैं और हमें पैरा मिलिट्री रेंट पर मिलेगी। क्या हम मरने के लिए रखे हुए हैं, झगड़ा कहीं और होता है तो हमला कहीं।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सीएम मान ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब देश को 180 लाख मीट्रिक टन अनाज देता है। क्या हमें केंद्र सरकार से पूछने का हक नहीं है कि, हमारी पॉलिसी क्या है और जब पाकिस्तान का हमला हुआ तो हमारे साथ कितने देश खड़े थे। पानी के मुद्दे को लेकर सीएम मान ने कहा कि, आप रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा सकते हैं तो दोनों राज्यों पंजाब और हरियाणा का मामला क्यों नहीं सुलझा रहें। यहां पर सीवरेज के ढक्कन पूरे नहीं हैं और बातें चंद्रयान की करते हैं।

सीएम मान कहा कि जिनके घरों तक नहरें खत्म हों और जिनकी टूटियां सोने की हैं उन्हें भला पानी का महत्व क्या पता। वहीं सीएम मान ने पान के चल रहे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा तो रिश्तेदार हैं और इनका पानी भी एक जैसा है। फिर चाहे सैंपल ले लें दोनों राज्यों का पानी एक जैसा है। उन्होंने दो टूक कहा कि, न हमारे पास पानी है और हम किसी को देंगे। भाई कन्हैया के वारिस हैं, दुश्मन को भी पानी पिला देते हैं और पड़ोस राज्य तो फिर भी हमारा भाई है। वहीं इस दौरान सीएम मान ने डैमों की सुरक्षा के लिए CRPF की तैनाती हटाने के लिए कहा। दिलजीत की फिल्म को लेकर सीएम मान ने कहा की शूटिंग पहलगाम आतंकी हमले से पहले हुई थी। फिल्म में पाकिस्तान कलाकार होने के चलते अब फिल्म नहीं लगने दे रहे है। पहले सरदार जी कहते हैं और फिर गद्दार कहते हो। उन्होंने पीएम मोदी तो खुद बिरयानी खाने पाकिस्तान चले जाते है।