Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

Punjab Assembly में बेअदबी पर कल आएगा बिल,Mann बोले- CISF हटाने का प्रस्ताव करेंगे पास

July 10, 2025By Short Daily News

पंजाब विधानसभा में कल, शुक्रवार को बेअदबी पर बिल पेश किया जाएगा। इसके बाद इस बिल पर सभी संस्थाओं और लोगों से राय ली जाएगी। वहीं, पंजाब के सभी लोगों को दस लाख तक फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, अच्छा काम करने वाली महिला सरपंचों को नादेड़ स्थित हजूर साहिब की सैर करवाई जाएगी। वहां पर उनकी ट्रेनिंग होगी। सारा खर्च पंजाब सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

यह जानकारी पंजाब सरकार की कैबिनेट के बाद सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के डैमों से सीआईएसएफ को हटाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, उन्होंने सुनील जाखड़ को सलाह दी कि वह अपनी पार्टी संभाल लो या प्रधानगी। लुधियाना में उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर आई। वह कभी भी प्रधानगी छोड़ देते हैं।

मीटिंग में लिए गए 4 फैसले इस प्रकार हैं –

1. सीएम भगवंत मान ने कहा कि, आज कैबिनेट में काफी गंभीर फैसले पंजाब के लोगों के पक्ष में लिए गए हैं। 10 लाख रुपए तक के सेहत कार्ड पर मोहर लगी। इसके लिए काेई फार्म नहीं भरना, कोई औपचारिकता नहीं है। पंजाब के हर निवासी को दस लाख के इलाज की सुविधा मिलेगी।

बाकि हिसाब- किताब कुछ नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर जाना होाग। बहुत बड़ी हेल्थ केयर स्कीम है। हरेक आदमी जो पंजाबी है, वह स्कीम का लाभपात्र होगा। 552 निजी अस्पतालों को इनपैनल किया गया है। इन्हें बढ़ाकर एक हजार तक ले जाएंगे।

2. महिलाओं को शक्तिशाली बनाने की बातें सब करते है। हम इस दिशा में कदम उठाने लगे हैं। हमारे यहां 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व है। जो महिला सरपंच चुनी गई हैं और अच्छा काम कर रही हैं। उन्हें हजूर साहिब नादेड़ के दर्शन करवाने के लिए लेकर जाएंगे।

चार पांच ट्रेन हमें बुक करनी पड़ेंगी। इन्हें अलग-अलग बैचों में भेजा जाएगा। खर्च सारा पंजाब सरकार उठाएगी। सरपंचों व पंचों का ट्रेनिंग कैंप भी महाराष्ट्र भी लगेगा। पांच दिन का टूर रहेगा। रेलवे से बात करके इस बारे में आपको बता दिया जाएगा।

3. सीए मान ने कहा कि कल, 11 जुलाई को पंजाब विधानसभा का का सत्र है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय में एक फैसला हुआ था। सीआईएसएफ पंजाब में आ सकती है। कांग्रेस सरकार के समय हुआ था। हम उन्हें पैसे भी देंगे। हम कल प्रस्ताव लेकर आ रहे कि इस कानून को रद्द करे। पंजाब पुलिस डैमों व बॉर्डरों की सुरक्षा में सक्षम है। कल इसे रद्द कर देंगे। केंद्र को पैसा देना होगा, पंजाब पुलिस यह काम आसानी से कर सकती है।

4. बेअदबी रोकने लिए बहुत बड़ा कानून बनना जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग संस्थाओं से सलाह करेंगे। उसमें क्या संशोधन करना है। इसके लिए चर्चा कर राय लेंगे। यह कानून सदा के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई चीज रह न जाए। हम हर धर्म के लोगों से बात करेंगे। बिल बनाकर कंसल्टेंट कमेटी के पास भेज दिया जाएगा।

सुनील जाखड़ अपनी प्रधानगी संभाल ले

सीएम ने एक सवाल के जवाब में पहले पूछा कि सुनील जाखड़ कहां है, पत्रकारों ने जवाब दिया कि भाजपा में है। सीएम ने कहा कि उन्हें कहें कि अपनी पार्टी संभाल ले। लुधियाना में तीसरे नंबर पर आई हैं। इसके साथ ही उन्हें प्रधानगी संभालने की नसीहत दी। खबरें आती हैं, कभी वह नहीं मानते, कभी यह नहीं मानते है।

जब पूछा गया कि बाजवा कहते हैं सीएम भगवंत मान की अमित शाह से दोस्ती है। ऐसे में उन पर चंडीगढ़ में केस दर्ज नहीं होगा। इस पर सीएम ने कहा, अमित शाह देश के गृहमंत्री ऐसे है। ऐसे में काम के लिए जाना पड़ जाता है। चिट्‌टे के सवाल पर जवाब दिया कि उसके लिए नाभा जाना पडे़गा।

वहीं, उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ हमेशा उन्हें कोसते रहते है। कोई अच्छी चीज भी उनमें होगी। एसकेएम के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कौन है, पत्रकारों का जवाब था किसान। इस पर सीएम ने दाेबारा पूछा पत्रकारों ने कहा किसान नेता । इसके बाद सीएम ने पत्रकारों से उन्होंने पूछा कि आखिरी बार वह खेत कब गए थे।