Search

BREAKING
मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक ख़र्च ‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू CM भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र पर रखा नींव पत्थर दिल्ली में CM मान की अहम बैठकें, धान से लेकर बिजली और गुरबाणी तक उठाए पंजाब के मुद्दे मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ मैराथन, नशामुक्ति और फिटनेस का दिया संदेश पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादव

PET 2025 Updated Answer Key जारी: 19 लाख से ज्यादा Candidates ने दी थी परीक्षा, Result जल्द

November 19, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रांरभिक अर्हता परीक्षा PET 2025 की संशोधित (Updated) Answer Key जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी Date और Shift-wise Master Answer Key आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यों जारी हुई Updated Answer Key?

PET 2025 की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी। परीक्षा चार शिफ्टों में कराई गई और इसके लिए 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा के बाद 9 सितंबर को आयोग ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उसके बाद अभ्यर्थियों को 11 सितंबर को objection दर्ज करने का मौका दिया गया था।

अभ्यर्थियों से मिली आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद अब आयोग ने संशोधित/Final Answer Key जारी कर दी है। यह वही आंसर की है जिसके आधार पर PET का रिज़ल्ट तैयार किया जाएगा।

कितने अभ्यर्थियों ने दी थी PET परीक्षा?

इस बार PET में अभूतपूर्व संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
कुल 19,41,993 (लगभग 19.4 लाख) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी अपडेटेड आंसर की जरूर चेक कर लें।

रिज़ल्ट कब आएगा?

फाइनल Answer Key जारी होने के बाद अब PET 2025 का Result किसी भी समय घोषित किया जा सकता है
पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, फाइनल आंसर की आने के बाद रिज़ल्ट जल्दी जारी किया जाता है।

PET Score की वैलिडिटी 3 साल

इस बार PET 2025 का स्कोर 3 साल तक मान्य रहेगा।
यानी इन अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को आने वाली

  • Group C भर्तियों,
  • Main Exams,
  • और कई विभागों के विज्ञापनों
    में भाग लेने का मौका मिलेगा।

अभ्यर्थी क्या करें?

  • सबसे पहले gov.in पर जाकर अपनी updated answer key चेक करें।
  • अगर आपने objection किया था तो यह देखें कि किन प्रश्नों में बदलाव हुआ है।
  • रिज़ल्ट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि परिणाम अब जल्द ही जारी होगा।