Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

Maruti Suzuki बनाएगी हरियाणा में तीसरा प्लांट, इस जिले में बनेगी गाड़ियां।

March 27, 2025By Short Daily News

सोनीपत। Maruti Suzuki ने अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए हरियाणा के खरखोदा में तीसरा प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी है। इस नए प्लांट से कंपनी की उत्पादन क्षमता में हर साल 2.5 लाख गाड़ियों की बढ़ोतरी होगी।

वर्तमान में, खरखोदा प्लांट में 2.5 लाख गाड़ियां हर साल बनाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, एक और प्लांट निर्माणाधीन है, जिससे उत्पादन में 2.5 लाख गाड़ियों की और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अब, तीसरे प्लांट के जुड़ने से 2029 तक Maruti Suzuki की कुल उत्पादन क्षमता 7.5 लाख गाड़ियों तक पहुंच जाएगी। इस नई उत्पादन क्षमता के लिए कंपनी 7,410 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने और उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने के लिए एक कदम है।

2024 में बनाई गई 20 लाख गाड़ियों में से लगभग 60% हरियाणा के प्लांट्स में बनीं, जबकि बाकी 40% गाड़ियां गुजरात के प्लांट में बनीं। कंपनी के अनुसार, 20 लाखवीं गाड़ी एक अर्टिगा थी, जो हरियाणा के मानेसर प्लांट से निकली थी। इसके अलावा, मारुति सुजुकी एक नए ग्रीनफील्ड प्लांट की योजना बना रही है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख यूनिट होगी। इसके लिए लोकेशन की तलाश जारी है।