Search

BREAKING
सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत Bhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त किया Pawan Tinu ने 2016 से अटके NH-03 Four-Laning Project का मुद्दा उठाया, DPR की मंजूरी और जल्द Tender जारी करने की मांग मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा

Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत

September 8, 2026By Short Daily News

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार वैश्विक निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने के बड़े प्रयास के तहत पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज दुबई में वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के अवसर पर यू.ए.ई. इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट काउंसिल (यू.ए.ई.आई.आई.सी.) के सचिव जनरल महामहिम अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश लाने के असीमित एवं व्यापक अवसरों पर चर्चा की।

इस उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने महामहिम अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी को पंजाब की व्यापक आर्थिक संभावनाओं से अवगत कराया और यू.ए.ई. के निवेशकों को सरकारी, अर्ध-सरकारी एवं निजी क्षेत्र की साझेदारियों के माध्यम से उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में निवेश करने का निमंत्रण दिया।

प्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास संबंधी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने यू.ए.ई.आई.आई.सी. को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में अपना व्यवसाय स्थापित करने या व्यवसाय विस्तार के इच्छुक निवेशकों को पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण प्रशासनिक सहयोग, मार्गदर्शन तथा माल-ढुलाई एवं अन्य प्रबंधकीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब, यू.ए.ई. आधारित निवेशकों और संस्थागत निधिकरण संगठनों के साथ दीर्घकालिक एवं पारस्परिक लाभकारी संबंध बनाने का इच्छुक है।

प्रदेश के निवेशक-अनुकूल सुधारों से अवगत कराते हुए कैबिनेट मंत्री ने ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से सुगम व्यापार प्रक्रिया का विशेष रूप से उल्लेख किया, जो सुचारु एवं निर्बाध निवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा त्वरित कानूनी स्वीकृतियाँ एवं मंजूरियाँ प्रदान करने के लिए प्रदेश का एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब अधिक अनुकूल उद्यमी माहौल, शानदार मल्टीमॉडल संपर्क, कुशल तकनीकी कर्मचारी और एक पारदर्शी प्रशासनिक ढांचा प्रस्तुत करता है। हम यू.ए.ई. के व्यापारिक नेताओं को पंजाब की इस प्रभावी आर्थिक विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का निमंत्रण देते हैं।”

यू.ए.ई. इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट काउंसिल (यू.ए.ई.आई.आई.सी.), जो विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ.डी.आई.) को दिशा देने के लिए यू.ए.ई. की सार्वजनिक और निजी संस्थाओं को एकजुट करती है, ने पंजाब के शिष्टमंडल की इस सक्रिय पहल का स्वागत किया। बैठक के दौरान यू.ए.ई. और पंजाब के बीच प्रत्यक्ष पूंजी प्रवाह एवं संयुक्त उद्यमों को सक्षम बनाने के लिए मजबूत संस्थागत संपर्क स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

द्विपक्षीय वार्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह मुलाकात अहम मील का पत्थर साबित होगी, जो द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, मजबूत व्यापारिक संबंधों और पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी।