Search

BREAKING
• श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागम • अमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवाल • भाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार • लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे • वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान • दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान • Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल • ‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस • पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

September 7, 2026By Short Daily News

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर शपथ ले ली है। पंजाब लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल नहीं हुए, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मौजूद रहे।

बता दें कि जस्टिस अश्वनी कुमार की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार की ओर से आपत्ति जताई गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन Emergency Cabinet Meeting बुलाकर नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था। पंजाब सरकार ने मांग की थी कि उसकी सहमति के बिना मुख्य जस्टिस की ओर से शपथ न दिलाई जाए।

इस मामले को लेकर पंजाब सरकार की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी अपील की गई थी।

वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी जस्टिस की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिस की नियुक्ति का मामला संवेदनशील है और इस नियुक्ति में Standard Procedure का पालन नहीं किया गया। उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे।