Search

BREAKING
• कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी • हरजिंदर सिंह धामी मामले को ठंडा करने के लिए खुद को 15 दिनों का समय दे रहे हैं, वह क्या छुपाने की कोशिश कर रहे हैं? सवाल खत्म नहीं होंगे: बलतेज पन्नू • महिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी किया • भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी • पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंस • चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

March 3, 2026By Short Daily News

होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की. मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए. सभी को भरोसा दिया कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा.

किडनी रोगी से पूछा – आयुष्मान कार्ड है?

जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी में धन की कमी की समस्या बताई. मुख्यमंत्री ने पहले उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. न होने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए, इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मिलेगी. इसके अलावा कई अन्य लोग भी कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. CM योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को आड़े नहीं आने देगी.

 विवेकाधीन कोष से मिलेगी इलाज की राशि

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराई जाए. बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं, सरकार भरपूर आर्थिक सहायता देगी.

 अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दिया जाए और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए. इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कड़े शब्दों में कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए.

 बच्चों को चॉकलेट और पढ़ने की प्रेरणा

जनता दर्शन में कुछ परिजनों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बच्चों को स्नेहिल आशीर्वाद दिया, उन्हें चॉकलेट दी और खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया. जनता दर्शन का यह माहौल जहां एक तरफ भावुक था वहीं मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ने लोगों का दिल जीत लिया.