Search

BREAKING
• महिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी किया • भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी • पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंस • चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी • ईडी के अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला कि वे मुझे ‘आप’ छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल होने के लिए कहें: हरदीप सिंह मुंडियां • भाजपा नेता सुरजीत जियाणी द्वारा महिलाओं के प्रति इस्तेमाल की गई शब्दावली बेहद अपमानजनक और बर्दाश्त से बाहर: डॉ. सुहानी डोडा • भाजपा सियासी विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पीछे छुप रही है: लालचंद कटारूचक्क • ED की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला है, पंजाबियों ने कभी ऐसी ताकतों के आगे कभी नहीं सिर नहीं झुकाया: कुलदीप सिंह धालीवाल • पंजाब ने मोदी को नकारा, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला ले रहे हैं: आप • PM मोदी पंजाब में पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं, अब भाजपा सरकार पंजाबियों को डराने के लिए ईडी के छापे मार रही है: आप

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

September 25, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (आप) ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर ईडी की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

विधायक शेरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे, उतना हमारा ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब यहां कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में चुनाव जीते थे, वैसे यहां भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा।

 

कलसी ने कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।

 

प्रदर्शन के दौरान ‘आप‘ नेताओं ने स्पष्ट किया कि ईडी की इस कार्रवाई का समय और तरीका सिर्फ सरकारी अधिकारियों को डराने और धमकाने की नाकाम कोशिश है। चुनावों से पहले ईडी की यह लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग और ‘आप‘ कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।