Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana: CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, ‘विनेश फोगाट हमारी हीरो’ ।

April 13, 2025By Short Daily News

Haryana सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विनेश फोगाट को सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी का भी ऑफर दिया गया था लेकिन, उन्होंने नगद पुरस्कार और प्लॉट का ऑप्शन चुना।

ओलंपियन और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को Haryana सरकार की ओर से 4 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के तहत एक प्लॉट दिया जाएगा. वहीं इसको लेकर शनिवार (12 अप्रैल) को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी.

सीएम सैनी ने कहा, “ये कोई राजनीति का विषय नहीं है. विनेश फोगाट का मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का था और हमने उस समय भी कहा था कि विनेश हमारी बेटी है हम उसके सम्मान को कम नहीं होने देंगे. वह हमारी हीरो है और हम उसके सम्मान को बरकरार रखेंगे. विनेश डिमोरेलाइज न हो इसके लिए सरकार उसके साथ खड़ी है.”

‘विनेश फोगाट को देंगे सम्मान’

सीएम सैनी ने कहा कि हम उसको सम्मान देंगे. आज विनेश फोगाट विधायक हैं. हमने उनसे पूछा है कि उसमें की चीजें होती हैं आपको क्या चाहिए, जो भी वह लेना चाहें हम उन्हें देने को तैयार हैं.

‘सरकारी नौकरी का दिया था ऑफर’

इससे पहले Haryana सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार (12 अप्रैल) को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जो वादा करते हैं, वह पूरा करते हैं. मंत्री गौरव गौतम ने आगे कहा, “विनेश फोगाट को सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी का भी ऑफर दिया गया था लेकिन, उन्होंने नगद पुरस्कार और प्लॉट का ऑप्शन चुना.”

उन्होंने कहा कि Haryana के युवा खेल में आगे आ रहे हैं और सरकार की ओर से उन्हें लगातार प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि 2036 में भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा. Haryana के युवाओं को 36 मेडल लाने का टारगेट दिया गया है.

खिलाड़ी को मेहनत का सम्मान ही असली जीत- फोगाट

वहीं पुरस्कार मिलने के ऐलान पर विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “खिलाड़ी की मेहनत को सम्मान मिले, यही असली जीत है. मुझे जनता ने बहुत कुछ दिया है. प्यार, सम्मान, विश्वास, हिम्मत और हौंसला. अब वक्त है इस सबका ऋण चुकाने का. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते और जिस संघर्ष का मैं हिस्सा रही हूँ, उसे देखते हुए मेरी जिम्मेदारियां अब सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उन हज़ारों सपनों की हैं जो खेल के जरिए एक सुरक्षित वातावरण में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।