Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

Haryana: हिसार एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नायब सैनी, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

April 8, 2025By Short Daily News

हरियाणा। एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग एरिया में जनसभा के लिए 10 फीट ऊंचा मंच और वाटरप्रूफ टेंट तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल की तैयारियां अगले चार दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री सैनी ने स्थल का निरीक्षण कर काम की प्रगति का जायजा लिया।

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह हिसार पहुंचे, जहां उन्होंने हिसार एयरपोर्ट का दौरा किया और आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने एयरपोर्ट परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट पर प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे और इसी मौके पर हवाई सेवाओं की भी शुरुआत की जाएगी। पीएम इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसे लेकर समारोह स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं।

एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग एरिया में जनसभा के लिए 10 फीट ऊंचा मंच और वाटरप्रूफ टेंट तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल की तैयारियां अगले चार दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री सैनी ने स्थल का निरीक्षण कर काम की प्रगति का जायजा लिया।

इससे पहले सोमवार को उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया था। डीसी ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और हर एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल टॉयलेट्स और टेंट आदि सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है, जिसमें राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में प्रशासन सतर्क है और व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।