Search

BREAKING
पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला:6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर और 9 जगह डी-सिल्टिंग को मंजूरी; किसानों को मिलेगी राहत किसानों को बड़ी राहत, राजस्थान और हरियाणा के बाद अब Punjab में भी गेहूं खरीद में केंद्र सरकार ने दी छूट ‘सात हत्याओं के आरोपी को बना दिया मुख्यमंत्री’, CM मान के सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप गैंगस्टरों पर AI से नकेल कसेगी पंजाब पुलिस, एक क्लिक में खुलेगी अपराधियों की कुंडली मोगा में देह व्यापार के आरोप में अकाली नेता और MC जगजीत सिंह जीता गिरफ्तार Punjab News: सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष बटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए अकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannu सरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी करीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंह

Haryana में 7000 नौकरियों की सौगात: CM सैनी की मंजूरी, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी ने दिया था भरोसा।

April 22, 2025By Short Daily News

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 7,005 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। वर्तमान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वीकृत 25,962 पदों में से 2,549 पद और सहायिकाओं के 25,450 पदों में से 4,439 पद रिक्त हैं।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से यह जानकारी मांगी थी कि प्ले-वे केंद्रों में कार्यरत सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं और सुपरवाइज़रों के लिए जिलेवार स्वीकृत पदों की संख्या क्या है और वर्तमान में कितने पद भरे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा था कि रिक्त पदों को भरने की क्या योजना है और यह कब तक पूरा किया जाएगा। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आश्वस्त किया था कि खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा।

सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती अटकी

महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास काफी समय से विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर, नियुक्ति के लिए सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। अब सरकार इसे शुरू करने जा रही है। हालांकि यह फैसला नहीं हुआ है कि ये भर्ती जिला स्तर पर होगी या प्रदेश स्तर पर।

आंगनबाड़ी वर्करों को 14,750 मानदेय मिल रहा

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को वर्तमान में 14,750 रुपए मानदेय मिल रहा है। 10 वर्ष से कम अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को 13,250 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी हेल्परों को 7,900 रुपए मानदेय दिया जा रहा है।

वेटिंग लिस्ट वाले डॉक्टर भी जॉइन करेंगे

हरियाणा में 777 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। वेटिंग लिस्ट में बचे हुए डॉक्टरों को अब मौका दिया जाएगा। जल्द ही नए डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक राज्य में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।