Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana में हीटवेव का हाई अलर्ट जारी, इस दिन होगी झमाझम बारिश।

April 9, 2025By Short Daily News

Haryana में गर्मी बढ़ती जा रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 6 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में हीटवेव (heatwave) का हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया है। वहीं 12 जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश में 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला

वहीं सूबे में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा-नारनौल में हुई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 42.8 और नारनौल का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट पानीपत-जींद में दर्ज की गई।