Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Haryana निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सरकार का बड़ा ऐलान, मेयरों और पार्षदों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोतरी।

March 13, 2025By Short Daily News

हरियाणा। Haryana में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं, और इन चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनावी नतीजों से उत्साहित होकर Haryana सरकार मेयरों और पार्षदों के मानदेय में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस संबंध में बजट में प्रावधान किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी का कोर वोट बैंक अधिकतर शहरों में है, जो गांवों के मुकाबले ज्यादा है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को शहरों से ज्यादा वोट मिले थे। इसी वजह से बीजेपी शहरों में अपने कोर वोटरों को और मजबूत करना चाहती है।

इसके अलावा, सरकार मेयरों और पार्षदों को उनके वार्ड और एरिया में काम करवाने के लिए अनुदान राशि भी दे सकती है, जिसकी मांग वे लंबे समय से कर रहे थे। पिछले साल मनोहर लाल सरकार ने मानदेय में वृद्धि की थी, लेकिन मेयर और पार्षद इससे संतुष्ट नहीं थे और अधिक बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

पूर्व में, मेयर को 20,500 रुपये, सीनियर डिप्टी मेयर को 16,500 रुपये, डिप्टी मेयर को 13,000 रुपये और पार्षदों को 10,500 रुपये मासिक मानदेय मिलता था।