Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana: ज्योति मल्होत्रा ​​के मोबाइल से मिली डिलीटेड डाटा रिपोर्ट, रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में होगी पेशी।

May 26, 2025By Short Daily News

Haryana के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी जासूसी के आरोपों से घिरे इस केस में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, ज्योति के मोबाइल से डेटा डिलीट किए जाने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा दानिश और पीआईओ (पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) के साथ उनकी बातचीत के साक्ष्य भी सामने आए हैं। फोरेंसिक लैब ने मोबाइल से रिकवर किया गया डेटा पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आज ज्योति को हिसार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि ज्योति मल्होत्रा ​​को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। उसने कई जगहों पर जाकर वीडियो बनाए थे और कई खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं। कई वीडियो भी सामने आए हैं। Haryana के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति की रिमांड आज खत्म होने जा रही है। इससे पहले पुलिस ने ज्योति को चार दिन की रिमांड पर लिया था।