Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana: गांव में खुला करोड़ों का आधुनिक पशु अस्पताल — अब नहीं भटकेंगे पशुपालक, यहीं मिलेगा इलाज।

May 26, 2025By Short Daily News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के बिहोली गांव में एक अत्याधुनिक सरकारी पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया। इस पॉलीक्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के बिहोली गांव में एक अत्याधुनिक सरकारी पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया। इस पॉलीक्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

बिहोली गांव में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक राजकीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक की स्थापना की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र न केवल पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस पॉलीक्लिनिक में पशुओं के लिए उन्नत इलाज, टीकाकरण और जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे बीमारियों का समय रहते पता लगाकर प्रभावी इलाज किया जा सकेगा।