Search

BREAKING
पंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारी चंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानित गर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रिय कपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालात पंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेश गुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात 2014 से अब तक आरबीआई से 14.29 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा लिए गए, फिर भी राज्यों को कुछ नहीं मिला: हरपाल सिंह चीमा पंजाब में साइबर ठगों का नया जाल! “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम पर लिंक भेजकर हो रहा बड़ा स्कैम केंद्र RBI का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान द्वारा अहम फैसला; भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय सुबह 7:30 बजे किया

Haryana के मंत्री अनिल विज बोले – पहलगाम हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया; आतंकियों को ऐसा ठोका…

May 7, 2025By Short Daily News

Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है, वह केवल ढिंढोरा पीट रहा है और अपनी दहशत बनाकर रखता है। विज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध हार चुका है और उसकी कोई सैन्य ताकत नहीं है।

पहलूगाम हमले के संदर्भ में विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया जाएगा और एक-एक को ठोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह करके दिखा दिया गया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत 7 मई 2025 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के विभिन्न ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें लगभग 70 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हुए। पाकिस्तान ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे नागरिकों पर हमला बताया है।

उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं और पाकिस्तान की शरण में पनप रहे आतंकियों को ऐसा ठोक दिया जाएगा कि दोबारा से इस तरह की हरकत करने के लायक नहीं रहेंगे”। उन्होंने यह कहा कि “पाकिस्तान के साथ हुए हमने तीनों युद्ध देखे हैं पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता।

विश्व की बेहतरीन मजबूत सेनाओं में से भारत की सेना आती है – विज

अलर्ट रहने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “अलर्ट तो रहना पड़ता है उन्होंने कहा कि विश्व की बेहतरीन मजबूत सेनाओं में से भारत की सेना आती है और छोटा सा पाकिस्तान और बार-बार यही रट कर रहा है कि हमारे पास एटमी बम है। उन्होंने कहा कि हम तुम्हारे बाप हैं हम तुम्हें उड़ने देंगे तभी तो तुम?

हमने भी एटमी बम रखे हुए हैं, वह कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं?- विज

उन्होंने कहा कि हमने भी एटमी बम रखे हुए हैं, वह कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं, वह हिसाब किताब बराबर रखने के लिए रखे हुए हैं, लेकिन हमारी नीति है हम पहले नहीं करते है”। उन्होंने कहा कि हमारी नीति है:-

“जो तोको काटा बोए
तोको बोए तो भाला
वह बंदा भी याद करेगा
कि किससे पड़ा है पाला”

पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है – विज

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है और डिंडोरा पीट रहा हैं और अपनी दहशत बनाकर रखता हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे तीन बार युद्ध हार चुका है। पाकिस्तान ने सन 1965,सन 1971 और सन 1999 में कारगिल युद्ध में भी हमसे मार खाई है। उन्होंने कहा कि हमने तीनों युद्ध देखे हैं पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता।