Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana के गांवों को मिलेगी ‘महिला चौपाल’ की सौगात, CM सैनी 24 अप्रैल को करेंगे ऐलान।

April 18, 2025By Short Daily News

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के सभी गांवों में ‘महिला चौपाल’ स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। सरकार ने इसके पहले चरण में 754 ‘महिला चौपालों’ की स्थापना की योजना तैयार की है, जिसके लिए 18 करोड़ रुपये से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है।

इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक घोषणा 24 अप्रैल को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाले पहले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान किए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद) के 6,000 निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन इस मौके पर संबोधन होगा। वह राष्ट्रीय स्तर के बिहार के मधुबनी में हाेने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पहले फेज में मौजूदा इमारतों वाले गांव चिह्नित

पहले चरण में, मौजूदा इमारतों वाले गांवों को ‘चौपाल’ के लिए चुना गया है, जो महिलाओं को इकट्ठा होने और तनाव दूर करने के लिए एक विशेष स्थान प्रदान करेगा। ‘चौपाल’ में महिला सांस्कृतिक केंद्र भी होंगे, जहां गायन, नृत्य और अन्य गतिविधियों सहित मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।सूत्रों ने बताया कि चौपाल खोलने के लिए उपलब्ध इमारतों की पहचान करने के लिए एक फील्ड सर्वे किया गया था।

मरम्मत के बाद इमारतों का होगा यूज

सूत्रों ने बताया, “महिला चौपालों के लिए पहले से ही कई इमारतें थीं, जिनका कभी इस्तेमाल नहीं हुआ और कुछ इमारतें मनोरंजन गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जानी थीं। सर्वे में पंचायत के पास उपलब्ध अन्य इमारतों की पहचान की गई, जिनकी मरम्मत की जा सकती है और उन्हें इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कार्यक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं। सरकार ने पहले ही तीन-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू कर दिया है।

सरपंचों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

सरकार की इस पहले से महिलाएं अपने घरों से बाहर निकल सकेंगी। सूत्रों का कहना है कि सरपंचों को इस योजना को तेजी से लागू करने का काम सौंपा जाएगा। हरियाणा में पहले से ही 100 से अधिक ‘महिला चौपालें’ हैं, जिन्हें इस पहल के तहत और अधिक जीवंत बनाया जाएगा।

हाल ही में पेश बजट में वित्त मंत्री सैनी ने कहा था कि पहले चरण में 754 गांवों में चौपाल बनाई जाएंगी और 600 से अधिक अधूरी इमारतों को पूरा करके इस्तेमाल में लाया जाएगा। सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 64 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।