Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Haryana का पानी रोकने पर अनिल विज का पलटवार: बोले– अगर हम आपकी रेल और सड़कें रोकें तो कैसा लगेगा,फेडरल समझौते को तोड़ना गलत।

May 3, 2025By Short Daily News

भाखड़ा डैम पर सुरक्षा तैनात कर Haryana का पानी रोकने के पंजाब सरकार के फैसले पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब ने यह कदम उठाकर फेडरल समझौते का उल्लंघन किया है। विज ने सवाल किया कि पंजाब इस तरह से पानी रोकने का अधिकार कैसे ले सकता है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “क्या हम भी पंजाब की रेल और सड़कें बंद कर दें?” हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि Haryana ऐसा नहीं करेगा क्योंकि वह संघीय समझौते का सम्मान करता है।

साथ ही, विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर एक बार फिर उन्हें “गद्दार” कहा। हरियाणा में पानी के मुद्दे को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक पर विज ने कहा कि राज्य में आंतरिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात बाहरी मसलों की आती है तो सभी दल मिलकर समाधान निकालते हैं और उस पर अमल करते हैं।

पंजाब सरकार का फैसला गलत- विज

पंजाब सरकार द्वारा भाखड़ा डैम पर सुरक्षा बढ़ाने और पानी न देने के फैसले को लेकर अनिल विज ने जवाब दिया कि पंजाब की संस्कृति तो छबील लगाकर प्यासे को पानी पिलाने की थी। लेकिन आज इस पंजाब ने Haryana के लोगों के पीने वाले पानी का गिलास छीन लिया है। विज ने नसीहत दी कि फेडरल स्ट्रक्चर में हम मैं मैं करके नहीं जी सकते हम किसी न किसी रूप में अपने पड़ोसी प्रांतों से जुड़े हुए हैं।

विज ने अपने बयान से पंजाब सरकार को यह भी सुना दिया कि जैसे आपने हमारा पानी रोका है अगर हम आपकी रेल रोक लें, आपकी सड़कें रोक दें तो आपका क्या हाल होगा। साथ ही विज ने कहा कि हालांकि हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि हम देश के फेडरल स्ट्रक्चर को मानते हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को गद्दार कहा

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री चन्नी ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक और सबूत की बात कहकर मोदी सरकार के एक्शन प्लान पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के इस बयान पर उन्हें गद्दार करार दिया। विज ने कहा कि इन्हें ना तो हमारी सेना पर भरोसा है ना ही विश्वास है इन्हें तो उन बातों पर भरोसा है जो पाकिस्तानी है। इन्हें उसी दिन पता लगेगा जब पाकिस्तान मानेगा कि हमारे पर छक्के उड़ा दिए उससे पहले यह मानने वाले नहीं।

विज बोले- सर्वदलीय बैठक बुलाना सही

Haryana पंजाब के बीच चल रहे पानी के विवाद को लेकर आज हरियाणा में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर Haryana के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि यह बैठक बुलाई गई है, क्योंकि वैसे तो हम किसी न किसी बात पर लड़ते रहते हैं, लेकिन कॉमन इंटरेस्ट के मुद्दों पर हमने हमेशा इकट्ठे बैठकर रणनीति बनाई है। विज ने कहा SYL के पानी के लिए भी ऐसे ही बैठक होती थी अब इस बैठक में जो भी फैसला होगा उसी हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे।