Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana: आ/ग से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, CM सैनी ने की घोषणा।

April 22, 2025By Short Daily News

Haryana में हाल ही में खेतों में अचानक लग रही आग की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसमें फसलें और मवेशी प्रभावित हुए हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आग की इन घटनाओं के कारण किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने यह फैसला लिया है कि सभी प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

आग लगने की घटनाओं की रिपोर्ट लेने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे आग लगने से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट लें। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आवेदन करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से बोझ न झेलना पड़े।

सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र

इस बीच सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर आग से फसलों को हुए नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने पत्र में लिखा है कि सिरसा जिले में कंवरपुर, मोरीवाला, रसूलपुर, साहुवाला, लुदेसर, रुपाणा, बुर्ज भंगु, ढाबा, सुचान और सिकंदरपुरा जैसे कई गाँवों में खेतों में आग लगने से किसानों को नुकसान हुआ है।

प्रभावित गांवों में तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए

उन्होंने लिखा है कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा इस बारे में उन्हें बताया गया है कि अधिकतर घटनाएं बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुई हैं, विशेष रूप से खेतों के ऊपर से गुजरती ढीली और झुकी हुई बिजली लाइनों के कारण। सांसद ने पत्र में कंवरपुरा गांव में तारों की चपेट में आने से एक किसान की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का भी जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इन गांवों में तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।