Search

BREAKING
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमा मालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग चंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज सुनाम हलके में शिक्षा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत भाजपा मशीनरी पंजाब और उसके युवाओं को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो फैला रही है: हरपाल सिंह चीमा ‘लाइक’ और ‘व्यू’ पाने के लिए, राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है: बलतेज पन्नू

Haryana: आगजनी से नष्ट फसलों के लिए 87 करोड़ का मुआवजा, 151 किसानों को मिली राहत।

May 6, 2025By Short Daily News

हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में लगी आग से जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई थीं, उन्हें सरकार ने मुआवजा जारी कर दिया है। राज्य के 17 जिलों के 151 किसानों की कुल 324 एकड़ फसल आग की चपेट में आकर जल गई थी।

सरकार ने इन प्रभावित किसानों को कुल 86 करोड़ 96 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह राशि Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ से ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह राशि समानुपात रूप से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा कृषि विभाग द्वारा दी है। सीएम ने कहा कि जिन किसानों की फसल आगजनी से जली हैं, उन्हें सरकार अगली फसल की बुवाई के लिए खाद और बीज मुफ्त देगी। प्रदेश के इतिहास में पहली बार फसलों में हुई आगजनी का मुआवजा कृषि विभाग दे रहा है।

पिछले दिनों खेतों में बड़ी संख्या में आग की घटनाओं के कारण राज्य में 2025 सीजन की रबी फसल को हुए नुकसान की सूचना मिली। इसे देखते हुए किसानों से नुकसान के दावे प्राप्त करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया।

इसके बाद राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को दावों का तुरंत सत्यापन करने और अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए। ऑनलाइन प्रक्रिया ने मुआवजे के दावे की पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ पारदर्शी बनाया है।